मेरा अकेलापन बचपन से
मेरा साथी है
इसने मुझे भीड़ में भी अकेला
नहीं छोड़ा
बिमारी में तंदुरुस्ती में
गम में ख़ुशी में
मेरे अकेलेपन ने हमेशा
मेरा साथ दिया
पर अब ये मुझसे उक्ता गया है
मेरा अकेलापन अब मेरा साथ छोड़ना चाहता है
और मैं इसे अकेला छोड़ नहीं सकती
06.07.15
लाज़वाब अरूणा मैम
जवाब देंहटाएंलिखते रहिए।