मेरे अंदर की बच्ची
मेरे अंदर की बच्ची
बहुत उदास रहती है
जो न कभी हंसती है
न कभी मुस्कुराती है
मेरे अंदर की बच्ची
हर छोटे बच्चे की तरह
खिलखिलाना खेलना
कूदना चाहती है
पर जाने क्या सोचती रहती है
जाने कौनसी चिंता उसे घेरेे रहती है
वो रोती भी नहीं
पर हंसती भी नहीं
मैं उस बच्ची को हँसते हुए
खिलखिलाते हुए खेलते हुए
महसूस करना चाहती हूँ
पर आज तक
मेरेे अंदर की
बच्ची जाने क्यों
उदास रहती है




