मेरा दर्द
जब मुझे दर्द था तो बहुत
तीव्रता से महसूस होता था
अब जब दर्द नहीं है तो
मुझे नहीं याद कि कितना
दर्द होता था
जब मुश्किलों से गुज़री हूँ तो
बहुत परेशान रही हूँ
अब जब मुश्किलें खत्म हो गयीं हैं
तो ये भी याद नहीं कि कितनी परेशान थी
जब दुःख थे तो बहुत दुःखी थी
अब जब दुःख खत्म हो गए हैं
तो ये भी नहीं याद कि कितनीे
दुःखी थी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें