मेरे घर में सुबह सुबह
बच्चों के खिलकिलाने की,
लड़ने की आवाज़ें नहीं,
आवाज़ें आती है प्रवचन की,
टीवी पर चल रहे गानों की,
सितार की, संगीत की
दोपहर में खाने पर
आवाज़ें बहसों की,
हँसने की नहीं
आवाज़ें आती हैं
टीवी पर व्यंजन पकाते हुए
किसी शेफ की
दोपहर में आवाज़ें
शांतता की नहीं
आवाज़ें आती हैं
टीवी पर चल रही
किसी फिल्म की
रात में आवाज़ें बोलने की
खिलखिलाने की नहीं
आवाज़ें आती हैं
टीवी पर चल रहे किसी
हिंदी अंग्रेजी श्रृंखला की
बच्चों के खिलकिलाने की,
लड़ने की आवाज़ें नहीं,
आवाज़ें आती है प्रवचन की,
टीवी पर चल रहे गानों की,
सितार की, संगीत की
दोपहर में खाने पर
आवाज़ें बहसों की,
हँसने की नहीं
आवाज़ें आती हैं
टीवी पर व्यंजन पकाते हुए
किसी शेफ की
दोपहर में आवाज़ें
शांतता की नहीं
आवाज़ें आती हैं
टीवी पर चल रही
किसी फिल्म की
रात में आवाज़ें बोलने की
खिलखिलाने की नहीं
आवाज़ें आती हैं
टीवी पर चल रहे किसी
हिंदी अंग्रेजी श्रृंखला की
मेरे घर में सन्नाटा है शोर का








